सरपंच ने बैच व माला पहनाकर छात्र परिषद एवम् बाल कैबिनेट के विद्यार्थियों का किया स्वागत


पंडरिया-ब्लाक अंतर्गत मिडिल स्कूल लिम्हईपुर में छात्र परिषद एवम् बाल कैबिनेट का गठन पश्चात शपथ ग्रहण कराया गया।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच तीजन मरकाम रही।उन्होंने बच्चों को बैच लगाकर एवम् माला पहनाकर नयीं जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।साथ ही अच्छा कार्य करके विद्यालय का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया।अध्यक्षता SMC के अध्यक्ष सहेत्तर मरकाम ने किया मरकाम ने विद्यालय की उपलब्धि पर प्रकाश डाला और भविष्य में सभी बच्चों को शाला नियम का पालन कर अनुशासन में रहने कहा गया।
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि संतोष पोर्ते,सचिव रामकीर्तन यादव,पंचगण,अभिभावकगण एवम् मिडिल स्कूल के समस्त स्टाफ ने बच्चों को बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिये।