पाटन।
पाटन ब्लॉक के अधिकांश सरपंच आज एसडीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे, जहां उन्होंने गांवों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
सरपंचों ने निस्तारी व्यवस्था, पेयजल संकट, हितग्राही मूलक योजनाओं में आ रही दिक्कतें, प्रधानमंत्री आवास योजना और पेंशन से जुड़ी समस्याओं सहित कई अहम मुद्दों को विस्तार से रखा। साथ ही इन समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग भी की गई।
यह ज्ञापन जनकल्याण समिति पाटन के नेतृत्व में सौंपा गया। सरपंचों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन की ओर से ठोस पहल नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इसी कड़ी में आगामी 7 अप्रैल को बड़े आंदोलन की तैयारी भी की जा रही है, जिसमें विभिन्न गांवों से 10 हजार से अधिक ग्रामीण और हितग्राही पाटन में एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे।
फिलहाल, अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इन मांगों पर कितनी गंभीरता से कदम उठाता है। एसडीएम ने प्राथमिकता के साथ सभी समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर युगल किशोर आडील,राकेश आदिल ,भास्कर वर्मा जनपद पंचायत पाटन सदस्य, विष्णु निषाद जनपद पंचायत पाटन सदस्य, उपसरपंच अशोगा द्रोपती साहू, महकाकला सरपंच जितेंद्र वर्मा, पूर्व सरपंच तारीघाट अशोक साहू, सरपंच सोरम नरोत्तम बजाज, उपसरपंच सोरम राजेश वर्मा, सरपंच टेमरी वरुण देव नेताम ,पूर्व सरपंच चांगोरी चंद्रशेखर वर्मा, सरपंच फूडा रोशन वर्मा, टीकम यादव सरपंच भरर छविराम, भक्तुराम गायकवाड,चंगोरी सरपंच रजनी रामकुमार कुर्रे, सरपंच भरर कौसिल्या साहू, सरपंच सोरम शशिकिरण बजाज, सरपंच टेमरी वरुण देव नेताम, सरपंच गुजरा भूपेश कुमार पैहरी, सरपंच सेमरी कविता बाई, सरपंच पहन्दा झा दिनेश कुमार ठाकुर ,सरपंच कसही योगेश्वरी गायकवाड़ ,उपसरपंच अशोगा द्रोपती साहू, कुर्मी गुंडरा गोरे वर्मा , जनपद सदस्य भास्कर वर्मा , निक्कू वर्मा, पूर्व सरपंच चंगोरी शेखर वर्मा, सरपंच रेंगाकठेरा ममता राजू मेश्राम , सरपंच औसर प्रियलता महिपाल , गोडपेण्ड्री से तोरण साहू , तरीघाट से पूर्व सरपंच अशोक साहू सहित अन्य मौजूद रहें।







