पाटन विकास खंड के ग्राम करेला में ग्रामीण इन दिनों काफी परेशान है। पीने का पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का कहना है की ग्राम के सरपंच लेखनी वर्मा को इसकी जानकारी देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वही ग्रामीणों का यह भी कहना है की पंचायत खुलता तो है लेकिन सरपंच पंचायत के बजाए छोटे छोटे कार्य के लिए लोगो को अपने घर बुला लेती है।







