सरपंच की पहल से दूर हुई पेयजल संकट की समस्या, किसानों ने बोर से दिया पानी, ग्रामीणों ने जताया आभार, पाटन ब्लॉक का मामला


पाटन।
ग्राम छोटे औरी में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को देखते हुए सरपंच श्रीमती कालेंद्री गजेंद्र मानिकपुरी ने सराहनीय पहल की। गांव में पानी की कमी से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए उन्होंने किसानों से सहयोग की अपील की।
सरपंच के प्रयासों के बाद गांव के किसानों ने अपने निजी बोर से पानी उपलब्ध कराया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। इस पहल से गांव में पेयजल की समस्या काफी हद तक कम हो गई है।
ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए किसानों भुरू सोनवानी, मोनु चन्द्राकार, रवि चन्द्राकार और कोमल सोनवानी का आभार व्यक्त किया। साथ ही सरपंच के प्रयासों की भी सराहना करते हुए कहा कि समय पर उठाया गया यह कदम गांव के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ है।

सरपंच