अहिवारा। ग्राम बागडूमर के सरपंच मदन लाल जांगड़े के पुत्र को कार चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुवे ठोकर मार दी है। सरपंच की शिकायत पर नंदिनी थाना ने अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक
ग्राम पंचायत बागडुमर का सरपंच का पुत्र विकाश जांगडे अपने मो0सा0 CG 07 BW 4128 में अपने दोस्त रामेश्वर जोगी को पीछे बैठाकर ग्राम बागडुमर से धमधा जाने के लिए निकला था । कदोपहर करीब 02.30 बजे नंदिनी जामुल रोड ग्राम बानबरद मोड के पास पहुचा था तभी नंदिनी की ओर से आ रही कार क्र0 CG 07 LZ 2200 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए विकाश जांगडे के मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया एक्सीडेट करने से विकाश जांगडे के बाये पैर , दाहिने हाथ तथा उसके दोस्त रामेश्वर जोगी के दाहिने पैर के अगुली केने डीएनडीबीपास चोट लगा है। विकाश जांगडे को ईलाज के लिए अहिवारा अस्पातल ले गये थे वहां से रिफर करने पर मै नंदिनी नर्सिग होम अहिवारा में भर्ती किया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है ।







