पाटन। सतनामी समाज के आराध्य गुरु बाबा गुरु घासीदास जी को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति के द्वारा गाली गलौज करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सतनामी समाज में काफी आक्रोश है। समाज के लोगों ने उक्त व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग करते हुए आज बड़ी संख्या में पाटन थाना पहुंचे। यहां पर समाज के अध्यक्ष संतराम कुर्रे के साथ सैकड़ो की संख्या में पहुंचे सतनामी समाज के लोगों ने तत्काल अपराध दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सतनामी समाज को समर्थन देने के लिए कुर्मी समाज के युगल किशोर, सोनी समाज से नीरज सोनी, पटेल समाज से लक्ष्मी नारायण पटेल सहित अन्य समाज के भी प्रमुख पहुंचे हैं।
अभी सतनामी समाज के लोग थाना के सामने बैठकर नारेबाजी कर रहे है।







