पाटन।।सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक 9 नवंबर को पाटन के सतनाम भवन में रखी गई है, जिसमें जिले भर से सतनामी समाज के युवा साथी शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में युवाओं की भागीदारी को सशक्त बनाना, सामाजिक एकता को मजबूत करना और संगठन के भावी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श करना है। इस अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं युवा नेता मौजूद रहेंगे। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष अहेन्द्र चेलक के नेतृत्व में किया जाएगा। आयोजकों ने समाज के सभी युवा भाइयों से यल निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस है। कार्यक्रम को सफल बनाएं। समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती वाई में युवाओं की सक्रिय भूमिका को ध्यान में रखते हुए यह बैठक विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।






