पाटन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा केंद्र के मोदी सरकार के तानाशाही रवैए के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सत्याग्रह किया गया। जनपद पंचायत के सामने आयोजित इस धरना प्रदर्शन सत्याग्रह में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार को जमकर कोसा। केंद्र सरकार हमेशा दबाव की राजनीति कर रहे है। इसकी भी चर्चा सत्याग्रह में भी हुई। धरना प्रदर्शन के साथ सत्याग्रह में शामिल कांग्रेस ने नेताओ ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र को धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। आज कोई मोदी सरकार के कमजोरियों को, भष्टाचार की बात करती है तो उसका आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए मोदी सरकार कांग्रेस के नेताओ को प्रताड़ित कर रहे है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत देवांगन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नीरज सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, दुर्ग मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, अपेक्स बैंक रायपुर के डायरेक्टर राकेश ठाकुर, चर्म शिल्पकार बोर्ड अध्यक्ष तरुण बिजौर, साख सहकारी समिति सेक्टर 1 के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, जोन प्रभारी सालिक साहू, देवेंद्र चंद्रवंशी, पुरुषोत्तम तिवारी, बबलू मार्कण्डेय, लीलाधर वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, पुरुषोत्तम कश्यप, दर्शन सिंह, महिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती जागृति साहू, अशोक सपहा, दुष्यंत वर्मा, डोमन भारती, मुकेश ठाकुर, सेलुद समिति अध्यक्ष मोरध्वज साहू, आभाष दुबे, मनीष पटेल, किरण चंद्राकर, खिलावन चंद्राकर, भूषण चंद्राकर, शीतल चंद्राकर, चंपा यादव सहित अन्य मौजूद रहे।