ग्राम पंचायत आलबरस में श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न हुई
सत्यनारायण स्वामी की पूजा



अंडा। फोटो।  ग्राम पंचायत आलबरस में  भगवान सत्यनारायण स्वामी की पूजा पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा भाव से संपन्न हुई। पूजा-अर्चना का कार्य आचार्य  अजय शर्मा जी के द्वारा कराया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
इस धार्मिक आयोजन में गांव की माताएं-बहनें, बुजुर्गजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विशेष रूप से  सोनू देशमुख, ग्राम पंचायत के सभी पंचगण, उपसरपंच  नंदू राम देशमुख, ग्राम के सरपंच सैनिक  भुवन लाल देशमुख, सचिव, निकुम के सरपंच  भगवत सिंह पटेल एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। पूजा के दौरान गांव की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। भक्ति पूर्ण वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम से पूरे ग्राम में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। अंत में ग्राम पंचायत आलबरस की ओर से पूजा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।