पाटन।
कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ अभियान के तहत पाटन विकासखंड के ग्राम सेलूद में आज धरना-प्रदर्शन एवं चक्काजाम किया जाना है। कार्यक्रम से पहले ही स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल सेलूद पहुंच चुका है।
जानकारी के अनुसार बजरंग चौक, सेलूद में पुलिस की तैनाती की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने से पहले ही पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि अब से कुछ ही देर में कांग्रेसियों द्वारा धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम शुरू किया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनरेगा में कथित अनियमितताओं, मजदूरों को समय पर काम और भुगतान नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।







