सावन सोमवार : लिमतरा में 51 पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का आयोजन

अण्डा। पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर श्री भागवत आश्रम लिमतरा में 51 पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन 24 अगस्त 2026, सोमवार को किया जाएगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में होने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

कार्यक्रम में भगवान शिव के 51 पार्थिव शिवलिंगों का विधि-विधान से पूजन एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालु इस पावन आयोजन में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
श्री भागवत आश्रम लिमतरा के मुख्य संचालक एवं प्रखर कथावाचक संत श्री निरंजन महाराज जी हैं। अपने भजनों, श्रीमद्भागवत कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में विशेष पहचान बनाई है। उनके धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।


आयोजकों ने श्रद्धालुओं से 24 अगस्त को श्री भागवत आश्रम, लिमतरा पहुंचकर 51 पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक में सहभागी बनने और भगवान भोलेनाथ की आराधना करने की अपील की है।