सावन उत्सव, रक्षाबंधन एवं तीज महोत्सव कार्यक्रम, भाजपा महिला मोर्चा मंडल बेलरगांव के द्वारा हुआ आयोजन

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल बेलरगांव के तत्वावधान में देवांगन समाज भवन, बेलरगांव में सावन उत्सव, रक्षाबंधन एवं तीज कार्यक्रम हर्षोल्लास और उमंग के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा जी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भाजपा अकबर कश्यप जी, भाजपा महिला मोर्चा मन की बात सह प्रभारी प्रेमलता नागवंशी , भाजपा जिला अध्यक्ष अनिता यादव , भाजपा मंडल अध्यक्ष हुमित लिमजा , भाजपा जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका सिन्हा , रेखा सोनकर , संगीता जगताप , डाली सोनी , पवित्र दीवान , जिला पंचायत सदस्य गरिमा नेताम , महामंत्री दीपक साहू , कोषाध्यक्ष उमेश साहू , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोर्यध्वज सेन , चित्रांश नागवंशी , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी ठाकरे , महामंत्री मौसमी मंडावी , उमेंद्र दीवान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति , सत्यवती नेताम , राधिका मानिकपुरी , चंद्रिका निषाद , रोशनी साहू , शंकुंतला ध्रुव , तामेश्वरी मंडावी ज्, निशा सोम जी, सुलोचना सिन्हा, हिमांशी ठाकरे , अकबर कश्यप एवं ध्रुव भैया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें बहनों द्वारा भाइयों की कलाई पर प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षासूत्र (राखी) बांधा गया। साथ ही हरियाली तीज एवं सावन उत्सव के अवसर पर महिलाओं एवं बहनों की सहभागिता से विभिन्न मनोरंजक एवं पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम को उत्साह और उमंग से भर दिया। मातृशक्ति एवं बहनों के साथ हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का उत्सव मनाने का सुखद अवसर प्राप्त हुआ। सभी बहनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं आत्मीयता ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।