अर्जुनी। 10 अगस्त को अर्जुनी के बाजार चौंक में स्थित हनुमान मंदिर में प सावन माह में प्रतिदिन सावनी रामायण पाठ का आयोजन धर्म प्रेमी कथावाचक एवं प्रवचनकर्ताओं द्वारा किया गया। ‘जिसमें मुख्य रूप से जितेंद्र नागदेव (सोनू), दया वर्मा, गंगा प्रसाद यदु, मालिक राम वर्मा, आर आर साहू गुरुजी, सेवक दास मानिकपुरी, भकला वर्मा,
प्रीत राम वर्मा, रिपुसूदन श्रीवास कोमल साहू के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की कथा का वाचन सुंदर मनमोहक रूप से प्रतिदिन किया ।
ज्ञात हो कि सावन महीने में रामायण कथा का पाठ करना शुभ माना जाता है। खासकर रामचरितमानस का मान्यता है की इससे भगवान् शिव और राम दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भगवान श्री रामचंद्र की रामायण के आयोजन से गांव में सुख समृद्धि शांति एवं भाईचारा बना रहता है। इस प्रकार का आयोजन ग्राम अर्जुनी में प्रतिवर्ष हनुमान मंदिर बाजार चौक में संपन्न होता आ रहा है । भगवान हनुमान जी की कृपा से रामायण का आयोजन समय पर विभिन्न वाडों में भी होता रहता है। इसके आयोजन से लोगों में धर्म एवं संस्कार की भावना बढ़ रही है।







