पाटन। अम्लेश्वर में आगामी 27 मई से आयोजित होने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के लिए चंदा लेने फर्जीवाड़ा सामने आया है। आयोजको ने बकायदा इसकी सूचना सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर कर जानकारी दी है।साथ ही अपील किया है की इस तरह से फर्जीवाड़ा से बच कर दे। जानकारी के मुताबिक एक ग्रुप के माध्यम से आयोजन समिति को यह जानकारी प्राप्त हुई है कि कोई रविंद्र कुमार कुशवाहा के नाम से फर्जी स्कैनर फ्रॉड चल रहा है। दान के नाम से शिव महापुराण में दान दक्षिणा के नाम से यह स्कैनर से आयोजन समिति का कोई लेना-देना नहीं है। कोई भी किसी भी प्रकार का उसमें दान ना दे। जिसे भी दान देना है वह कार्यालय में आकर दे सकते हैं और रसीद अवश्य प्राप्त करें कथा के आयोजको ने सूचना जारी किया है कि अगर आप किसी भी प्रकार का इस तरह का फ्रॉड देखते हैं तो जल्द से जल्द आयोजकगण को सूचित करें और कहीं भी किसी भी प्रकार का दान ना दें। अगर किसी को दान देना है भोजन भंडारे हेतु वह कार्यालय में आकर ही दें और रसीद अवश्य प्राप्त करें |







