सरस्वती शिशु मंदिर बेलरगांव में शाला प्रवेश उत्सव मनाया



नगरी/सिहावा,बेलरगाँव , ।भामाशाह शिक्षण समिति बेलर गांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल बेलर गांव का नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को पेन काफी, तिलक चंदन  व मुंह मीठा करा कर शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसके मुख्य अतिथि रीता नेताम सरपंच ग्राम पंचायत बेलर गांव अध्यक्षता हरिराम साहू अध्यक्ष भामाशाह शिक्षण समिति बेलरगांव विशिष्ट अतिथि मोहनी साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत बेलरगाँव, नंदनी साहू जनपद सदस्य नगरी, अमर सिंह पटेल ग्राम पटेल लिलम्बर सिंह साहू अध्यक्ष कृषि एवं ग्राम विकास समिति बेलर गांव सुभाष चंद्र साहू सचिव भामाशाह शिक्षण समिति बेलर,नरोत्तम साहू संरक्षक,दुर्गश कश्यप उपाध्यक्ष,नारद साहू सहसचिव, जगेन्द्र प्रजापति कोषाध्यक्ष ,अशकरण पटेल, , टिकेश्वर साहू ,प्राचार्य अशोक पटेल, कार्यालय प्रभारी मंथन  सिंह मरकाम, प्रधान पाठक हेमंत प्रसाद ठाकुर,भुषण पटेल ,शंकर दास,रामेश यादव, मनोज कुमार गंजीर, उपेंद्र कुमार गंजीर, एवं शाला परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित थे।