पाटन।।ग्राम औंधी स्थित शासकीय विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान पात्र छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में अतिथियों एवं विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पौधारोपण के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं मिठाई वितरण के साथ हुआ।






