घुघुवा संकुल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

पाटन। शासकीय विद्यालय शंकुल घुघुवा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं शाला परिवेश प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, जनपद पंचायत सभापति प्रणव शर्मा, ग्राम पंचायत घुघुवा के सरपंच, एसएमडीसी अध्यक्ष, पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष, पालक समिति अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कक्षा 1, 6 एवं 9 के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। पात्र छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिलें प्रदान की गईं तथा विद्यार्थियों को शाला परिवेश सामग्री भी वितरित की गई। अतिथियों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।