अंडा।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी मार्गदर्शन में आज नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सनराइज पब्लिक स्कुल अंडा में स्कूली बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके बाद नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और बच्चो को स्वयं और उनके परिवार को नशा से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।शाला प्राचार्य जीतेन्द्र साहू ने नशा के बढ़ते दुष्प्रभावों पर विस्तृत प्रस्तुति के साथ की उन्होंने ने जानकारी दी कि कम उम्र में शराब,तंबाकू का सेवन भविष्य में कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों और मानसिक तनाव जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया।इस दौरान शिक्षकगण जीतेन्द्र साहू हेमेंद्र साहू, नरेश विश्वकर्मा, काजल साहू, दिनेश्वरी चंद्राकर, किरण, सुमन, ज्योति साहू सहित पालक गण एवं विद्यार्थी मौजूद थे।







