राकेश सोनकर

कुम्हारी । नगर पालिका परिषद कुम्हारी में इंडियन स्वछता लीग के तहत स्वच्छ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्कूल कॉलेज आंगनबाड़ियों व वार्ड स्तर पर स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा लोगों को जागरूक करने व स्वच्छता मे उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रयास किये जा रहे है जैसे निबंध प्रतियोगिता, चित्रकारी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, वेस्ट टू एनर्जी व बेस्ट फ्रॉम वेस्ट प्रतियोगिता आदि आयोजित किया जा रहा है, जिसमें श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूल कुम्हारी, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूल जंजगिरि, शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला कुम्हारी, शासकीय पूर्व माध्यमिक बालक शाला कुम्हारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परसदा के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये विद्यार्थियों को नगर पालिका परिषद् कुम्हारी कार्यालय के सभागृह मे प्रतिभागियों को पुरुस्कार व प्रसस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा एनर्जी फ्रॉम वेस्ट के प्रतिभगियो को प्रोत्साहन के लिए विशेष उपहार के तौर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किये विद्यार्थियों को 5000 व द्वितीय स्थान प्राप्त किये विद्यार्थियों को 2000 की राशि पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद् कुम्हारी के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीतेन्द्र कुशवाहा, स्वच्छ भारत मिशन जिला समन्वयक गौरव केशरवानी, समर्थन से दिनेश कुमार तथा वाटर ऐड से स्वाती शेरपा तथा नगर पालिका परिषद् के समस्त स्कुल के प्रभारी स्टाफ व श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ के प्रिंसिपल व प्रभारी शिक्षक उपस्थित होकर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाया।






