शाला प्रवेश उत्सव एवं सायकल वितरण समारोह का हुआ आयोजन


पंडरिया।पंडरिया ब्लाक के ग्राम जंगलपुर शास.हाई स्कूल एवं पीएमश्री, शास.प्राथ.शाला-जंगलपुर में संयुक्त रूप से शाला प्रवेश उत्सव बहुत ही हर्ष व धूमधाम के साथ मनाया गया! जिसमें हरीश चंद्रवंशी (सरपंच, ग्रा.पं. जंगलपुर), कुमार चंद्रवंशी (एसएमसी अध्यक्ष, हाई स्कूल-जंगलपुर), किशन चंद्रवंशी(एसएमसी अध्यक्ष पीएमश्री शास.प्राथ.शाला जंगलपुर), पंचगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावकगण एवं मातृ शक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।पूरा कार्यक्रम शासकीय हाई स्कूल-जंगलपुर के प्राचार्य प्रफुल्ल बिसेन के विशेष मार्गदर्शन एवं सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती, माँ भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित करके की गई। तत्पश्चात सभी सम्माननीय अतिथिजनों, अभिभावकों और नारी शक्तियों का आत्मीय स्वागत किया गया। सभी अभिभावकों को शाला प्रवेश उत्सव आयोजित करने के उद्देश्यों से अवगत कराया गया और शिक्षा के प्रति उन्हें जागरूक किया गया।
कक्षा पहली, छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश लेने वाले सभी नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर, मुंह मीठा कराकर एवं कॉपी व लेखनी प्रदान करके उनका स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें पुस्तक वितरण भी वितरण किया गया।


सायकल वितरण हुआ-कक्षा नवमी की सभी छात्राओं को अतिथिजनों के कर कमलों से सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत निःशुल्क सायकल वितरण भी किया गया। सभी अतिथिजनों/ अभिभावकों को स्वल्पाहार कराया गया एवं बच्चों को खीर पूड़ी खिलाया गया।