शाला प्रवेश उत्सव : परसदा(डंगनिया) स्कूल में नवप्रवेशी बच्चों पर पुष्प वर्षा कर कराया शाला प्रवेश,गायत्री परिवार द्वारा कराया गया विद्या संस्कार

अंडा।शासकीय पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला परसदा (डंगनिया) में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेमराज साहू, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी , किशोर साहू, बी आर सी थे। विशेष अथिति कुलदीप साहू सरपंच, घनश्याम साहू भूत पूर्व सैनिक, भुनेश्वरी साहू गायत्री परिवार , सती साहू, थे। सर्व प्रथम नव प्रवेशी बच्चो को शाला के मुख्य द्वार से दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प वर्षा से प्रवेश कराया गया। गायत्री परिवार के द्वारा बच्चो का विद्या संस्कार दिया गया,।इस बीच शिक्षा अधिकारी के द्वारा बच्चो को गणवेश, पुस्तक वितरण किया गया और बच्चो को शैक्षणिक गुणवत्ता पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही प्रतिभा शाली बच्चो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्पूर्ण न्यौता भोजन लिलेश्वर साहू, भुनेश्वरी साहू खीर पुड़ी खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी। साथ ही गण मान्य नागरिकों द्वारा शाला स्तर पर पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम में शाला समिति अध्यक्ष मोहन साहू, लाला राम,साहू , यीतेश धुर्वे महेश चंद्राकर, देवेंद्र देवांगन रविन्द्र चंद्राकर, रूखमणी देवी चंद्राकर, दमयंती साहू दीपेश्वरी साहू एवम् पालक गण उपस्थित थे।