पाटन।स्थानीय खेलो इंडिया इंडोर स्टेडियम मर्रा में आयोजित शालेय संभाग स्तरीय कबड्डी चयन ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस चयन स्पर्धा में संभाग के सात जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस ट्रायल के आधार पर आगामी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दुर्ग जोन की मजबूत टीम का गठन किया जाएगा।

यह चयन ट्रायल 17 वर्षीय बालक और बालिका श्रेणी में किया गया जिसमेंसंभाग के सभी 07 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। कुल 168 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई।


चयन ट्रायल के दौरान बालक और बालिका दोनों ही वर्गों में बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले। सात जिलों से आए खिलाड़ियों ने रेडिंग और डिफेंडिंग का शानदार हुनर पेश किया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और तकनीकी कौशल को ध्यान में रखते हुए अंतिम खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया।

सघन ट्रायल प्रक्रिया के बाद चयनित खिलाड़ी आगामी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।






