नगरी/सिहावा,बेलरगांव।शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव में शासन के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शाला प्रबंधन समिति का गठन निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न कराया गया। बैठक में विद्यालय के प्राचार्य पी .सी. झा , शेखर आडिल पूर्व अध्यक्ष शाला विकास समिति, रीता नेताम संरपच ग्राम पंचायत बेलरगाँव,मोहनी साहू उपसरपंच, लिलम्बर सिंह साहू अध्यक्ष कृषि एवं ग्ग्राम विकास समिति बेलरगांव ,हुमित लिमजा मंडल अध्यक्ष बेलरगांव, प्रियांशु प्रजापति विधायक प्रतिनिधि ,पूर्व संरपच उमेद मरकाम, पोखराज कश्यप पूर्व उपसरपंच, सुभाषचद्र साहू वरिष्ठ नगरिक, चमरू राम साहू ,लोकेश देवागन, टीकेशवर व जनप्रतिनिधि ,आर. के. देवागन वरिष्ठ शिक्षक , टी. आर .साहू ,एस.के .नेताम, सोम सर, नाग सर, कोसरिया सर, शिक्षकगण,और पालकों की उपस्थिति में तीन अध्यक्ष पद उम्मीदवारों को निर्वाचन कराया गया । जिसमें जो बच्चों का पालक व अभिभावक उपस्थित थे। जिन्होंने अपने मताधिकार का उपयोग कर वोट डाला जिसमें नारद को 22वोट से विजय घोषित किया ।
निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नारद साहू को शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष श्रीमती चमेली कश्यप,सदस्य रूपेंद्र टंडन, मदन लाल कोसरिया, पुरुषोत्तम मरकाम, योगेश जुर्री, कुसमा बाई सलाम, कुमारी बाई नेताम, गंगा बाई मंडावी, चंदा सोनी, टिकेश्वरी पटेल, मौर्यध्वज सेन , कुशल कोर्राम, शेषकुमार नाग, निर्वाचित वार्ड पंच गजेंद्र कुमार नेताम, रामजी यादव,शिक्षाविद् उमेश कुमार साहु,सचिव प्राचार्य श्री पी सी झा, शिक्षक सुरेन्द्र कुमार नेताम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कमला साहू,स्वास्थ्य संयोजक होमन देव श्रीमाली का मनोनयन किया गया।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने तिलक चंदन से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, विद्यालय के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा पालकों की सक्रिय सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारद साहू ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। जिसमें पालक डिगेश कुमार साहू,डोमेश कुमार साहू, फागनु राम कुरू,भगीराम साहू,चेतना साहू, समारू राम मरकाम, डुबकेशवरी ठाकुर, आदि।






