पाटन।शाला गुणवत्ता अभियान के उद्देश्यों को लेकर विकासखण्ड स्रोत समन्वयक(बीआरसीसी) गुनेश्वर प्रसाद वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गुजरा पहुंचे ,जहां पर वह बच्चों के साथ प्रार्थना में शामिल हुए और शिक्षकों और संकुल समन्वयक को निर्देश दिए की प्रार्थना सही सुर लय में लाउडस्पीकर और माइक के द्वारा किया जाए और बच्चों के साथ बात की और कहा कि नियमित उपस्थिति बनाये रखे, स्कूल में दिए जा रहे शाला कार्य और गृह कार्य को पूरा करके लाये ।

श्री वर्मा ने प्राथमिक शाला के कक्षा में जाकर 20 तक पहाड़ा और हिंदी पठन करवा कर देखा और साथ ही 5वी कक्षा के बच्चों को नवोदय परीक्षा में तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया । इसके बाद माध्यमिक शाला के कक्षा में जाकर बच्चो को 25 तक पहाड़ा याद कराने के लिए शिक्षक को दिशा निर्देश दिये। साथ ही अंग्रेजी धारा प्रभाव पठन के लिए भी प्रभावी कार्यप्रणाली बनाने कहा।
प्राथमिक और माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक श्रीमती लिखेश्वरी चंद्राकर, श्रीमती रेखा साहू ,और अन्य शिक्षकों को आगामी अवलोकन तिथि तक सभी बच्चो में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कहा गया ।
इसके बाद बीआरसीसी शासकीय प्राथमिक शाला मटिया पहुंचे जिसे हिंदी धाराप्रवाह पठन शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने चिन्हित किया गया था , कक्षा का अवलोकन करने पर बहुत सारे बच्चे हिंदी धाराप्रवाह पठन कर रहे थे जिसके लिए वर्मा जी ने ताली बजाकर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया और जो बच्चे थोड़ा अटक कर पढ़ रहे थे उनके लिए प्रधान पाठक श्री हरीश वर्मा को कहा गया कि इनको पैराग्राफ को बार-बार पढ़ाकरऔर अच्छे बच्चों की मदद लेकर धारा प्रभाव पठन में बराबरी में लावे।
साथ मे संकुल समन्वयक श्री नवीन देशलहरे रहे, जिनके साथ मिलकर दोनो स्कूलों में किचन की साफ सफाई देखी तथा रसोइयों को निर्देशित किया कि चावल , सब्जी ,दाल की अच्छे से साफ सफाई करके ही खाना बनाएं ।






