पाटन। सड़क दुर्घटना में घायल ग्राम देवादा की स्कूली छात्रा भूमिका यादव का इलाज के दौरान कुछ देर पहले मौत हो गई। रायपुर के डी के एस अस्पताल में इलाज के दौरान भूमिका ने अंतिम सांस ली। बता दे कि कुछ घंटे पहले ही ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम किए थे। घटना के इतने घंटे बाद भी अभी तक ट्रेलर चालक फरार ही है। बता दे कि क्लास तीन की 8 वर्षीय छात्रा भूमिका ट्यूशन क्लास से वापस अपने घर जा रही थी। तभी ट्रेलर की चपेट में आ गई। उसे गंभीर हालत में रायपुर रिफर किया था।







