सुआ नृत्य प्रतियोगिता में स्कूली छात्राओं ने किया शानदार प्रस्तुति


पंडरिया।ब्लाक के ग्राम सोमनापुर नया में ग्राम पंचायत एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा भारतीय संस्कृति के महा प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर ग्रामीण कला संस्कृति को बढ़ावा देने सुआ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मिलित लगभग 11 महिला मंडलियों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। सम्मिलित सभी मंडलियो ने अपने-अपने प्रतिभाओं का उच्च स्तर पर प्रदर्शन किया। जिसमें प्रथम स्थान जय मां शाकंभरी महिला सुआ नृत्य मंडली ने प्राप्त किया। द्वितीय से लेकर सभी पुरस्कारों पर शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर के बालिकाओं ने अपना परचम लहराया।सभी विजेता मंडलियों को ग्राम पंचायत के सरपंच एवं उनके सभी पंचो के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
दीपावली के अवसर पर इस प्रकार सुआ नृत्य आयोजन करने के उद्देश्य पर सांस्कृतिक प्रभारी शिक्षक महेश जायसवाल ने बताया कि इससे लोगों को एवं छात्र छात्राओं को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत से पहचान कराना एवं जोड़ना है। नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्य और सुआ गीत की परंपराओं से परिचित कराना ताकि यह विलुप्त ना हो।इस आयोजन को सफल एवं सार्थक बनाने में अपना विशेष योगदान देने वाले ग्राम पंचायत सरपंच भूपेंद्र पटेल ने बताया कि इस तरह ग्राम में सुआ नृत्य का आयोजन मुख्य रूप से पारंपरिक संस्कृति को सुरक्षित करने अच्छी फसल और सुख समृद्धि की कामना करने के साथ साथ प्रकाश महापर्व पर सभी ग्रामवासियों को बधाई सम्प्रेषित किए । इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम के सभी महिला पुरुष एवं बच्चों ने अपना सहयोग प्रदान किए इस अवसर पर
सरपंच भूपेंद्र पटेल, उपसरपंच मोहन पटेल, इंद्रेश पटेल, तिलक पटेल, पुष्पराज पटेल,रेशम पटेल, मनक पटेल, प्रधान पाठक द्वय पलटन पटेल एवं कमल पटेल कार्तिक राम खूंटे सहित समस्त छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।