दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा और हित को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने कल, यानी 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

यह छुट्टी जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय (सरकारी), अशासकीय (निजी), अनुदान प्राप्त और बी.एस.पी. स्कूलों के लिए अनिवार्य है।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्कूलों में चल रही त्रैमासिक परीक्षाओं (Quarterly Exams) के लिए अलग से नया आदेश जारी किया जाएगा। मौसम विभाग की चेतावनी और भारी बारिश के हालातों को देखते हुए अभिभावकों और बच्चों को सलाह दी जाती है कि वे कल स्कूल न जाएं और सुरक्षित रहें।








