पंडरिया- ब्लॉक अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पौनी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।जिसमें छात्र – छात्राओ द्वारा विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें ग्लोबल वॉर्मिंग, ग्रीन हाउस इफ़ेक्ट, मानव मस्तिष्क, जल उर्जा से विद्युत ऊर्जा, वायु प्रदूषण रोकने के उपाय,पृथ्वी की सुरक्षा,पाचन तन्त्र आदि मॉडलों का प्रदर्शन किया गया।प्रधान पाठक रामभाऊ जायसवाल ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चो में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है।प्रतिवर्ष हमारे विद्यालय में इस प्रकार आयोजन किया जाता है।ग्राम पंचायत पौनी के सरपंच अशोक साहू ने बताया कि विज्ञान के अद्भुत आविष्कारों ने हमारे जीवन को बहुत सरल बना दिया है। उक्त कार्यक्रम विज्ञान शिक्षक नवीन जायसवाल के मार्गदर्शन से सम्पन्न हुआ।उन्होने बताया कि
इस दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना है।मिडिल स्कूल भेलकी के प्रधान पाठक अर्जुन कश्यप ने कहा कि
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस देश में विज्ञान के निरंतर उन्नति का आह्वान करता है।इस अवसर पर शाला समिति के अध्यक्ष साहेब लाल साहू एवम सरपंच,शिक्षको के द्वारा मॉडल का अवलोकन कर मॉडल के संबंध में बच्चों से जानकारी ली गयी।तत्पश्चात बच्चों को पुरस्कृत किया गया।







