पंडरिया । नगर के सनराइज पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक मॉडल बच्चों के द्वारा बनाया गया।
विद्यालय के उपप्राचार्य एवं विज्ञान शिक्षक पी सी महापात्र, योगेश जायसवाल, थकित चंद्रवंशी, नागेश एवं फातिमा के मार्गदर्शन में बच्चों ने नए-नए मॉडल बनाए।

मॉडल का निरीक्षण अतिथि मोहित कुमार जांगड़े एवं भरत राम धुर्वे द्वारा किया गया।उन्होंने बताया कि बच्चे बहुत ही अच्छे ढंग से मॉडल तैयार किये हैं।जो उनके सोंच व कार्यकुशलता को प्रदर्शित करते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य विश्वजीत रथ ने बच्चों को उनके विशेष ज्ञान कौशल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे ही नए आविष्कार की सोच रखते हैं, जो इनके द्वारा बनाए गए मॉडल में परिलक्षित हो रहे हैं। उन्होंने इसके लिए बच्चों व मार्गदर्शक शिक्षक की प्रशंसा कर बधाई दी।इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।






