स्काउट गाइड एवं रेडक्रॉस के विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण


पंडरिया।ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़, जूनियर रेडक्रॉस, इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। इको क्लब ब्लॉक समन्वयक एवं स्काउट गाइड प्रभारी व्याख्याता संतोष कुमार साहू के मार्गदर्शन में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने आम, अमरूद, जामुन फलदार पौधे बड़ी संख्या में रोपित किये एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यूथ एवं इको क्लब के प्रभारी ज्योति ध्रुव ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी के साथ साथ आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व भी है। उन्हें स्वास्थ्य पर्यावरण संतुलित जलवायु और हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने रोपित पौधे के देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर स्काउट गाइड प्रभारी व्याख्याता संतोष कुमार साहू, योगेश कुमार गुरुदिवान, इको क्लब प्रभारी ज्योति ध्रुव, महेंद्र कंठले, रेडक्रॉस प्रभारी शिक्षिका मनीषा मार्को स्काउट एवं गाइड, रेडक्रॉस के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।