शासकीय हाई स्कूल देवसरा के स्काउट/गाइड राज्यस्तरीय एडवेंचर शिविर में शामिल हुए


पंडरिया-भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा महासमुंद जिला के जलकी (सिरपुर) में 15 से 18 सितंबर 2025 तक राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक, व्यक्तित्व विकास एवं प्राकृतिक अध्ययन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हाई स्कूल देवसरा के दो स्काउट इन्द्रपाल मेरावी/कुमार, शत्रोहन/धनसिह धुर्वे, और दो गाइड प्रियान्शु मोहले/ अमीरदास मोहले एवं रोशनी साकत/ उत्तम साकत ने भाग लिया।विद्यालय के प्राचार्य विजय लाल फर्वी ने बताया कि स्काउट मास्टर मालिक मरकाम, गाइड कैप्टन शशीकला तिवारी, व्याख्याता शशि कुर्रे, व्याख्याता पुकेश चंद्रवंशी, प्रयोगशाला सहायक दिव्या क्रिस्टीना एक्का, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे एवं सरपंच नरेश हठीले पालक सहित शाला परिवार ने स्काउट गाइड बच्चों के शामिल होने पर हर्ष व्यक्त किया तथा स्वागत किया है। बच्चों ने इस एडवेंचर हाईक में, साहसिक, बोटिंग, तीरंदाज़ी, जीपलाइन राइडिंग, स्काउट गाइड की प्रतिज्ञा,नियम,और अनुशासन और प्रसिद्ध सिरपुर लक्ष्मण मंदिर और संग्रहालय भ्रमण कर जनाकारी प्राप्त किया।संस्था प्राचार्य श्री फरवी ने राज्य आयुक्त कार्यालय स्काउट गाइड और जिला संगठन आयुक्त स्काउट अजय चंद्रवंशी ,जिला संघ अध्यक्ष शेखर बख्शी,जिला मुख्य आयुक्त रूपेश जैन,जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम एवं पदेन जिला आयुक्त एफ आर वर्मा, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पंडरिया एम के गुप्ता, जिला प्रशिक्षण आयुक्त सुजीत गुप्ता, संजू मिश्रा,जिला सचिव नीलम यदु,जिला संगठन आयुक्त गाइड भगवती हाठीले,मो. इशाक खान, एडवेंचर जिला प्रभारी स्काउट विजय साहू, एवं गाइड सेक्शन में पुष्पांजलि तिवारी, रोवर सेक्शन प्रभारी प्रियप्रकाश साहू के विषय सहयोग न सहयोग कर बच्चों को प्रोत्साहित किया।इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया है।