पाटन। आचार संहिता के मद्दे नजर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्थैतिक निगरानी दल, उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है। लगातार इन सभी अलग अलग टीम द्वारा पाटन विधानसभा में नजर रखी जा रही है। पाटन विधानसभा के थाना पाटन के ग्राम तरीघाट में चेक पोस्ट बनाया गया है। यहां पर अलग अलग टीम दिन रात ड्यूटी कर रहे है। आज एसडीएम विपुल गुप्ता , एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर चेक पोस्ट तरीघाट पहुंचे। यहां पर तैनात अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी में तैनात मिले। इनके द्वारा वाहनों का चेकिंग भी किया जा रहा था। दोनो अधिकारी ने चेकिंग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके अलावा महादेव घाट तथा कुम्हारी में बने चेक पोस्ट भी पहुंचे। यहां पर तैनात ड्यूटी कर्मचारियों से जानकारी लिया।






