सरकारी अस्पताल पहुंचे एसडीएम दीपक निकुंज, निरीक्षण कर बीएमओ से ली जानकारी, वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजन से की चर्चा


पाटन। पाटन के नए  एसडीएम दीपक कुमार निकुंज ने प्रभार लेने के दूसरे ही दिन  देर शाम को सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएमओ डॉक्टर आशीष शर्मा से पूरी जानकारी ली।
एसडीएम पाटन  दीपक कुमार निकुंज ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन का औचक निरीक्षण किया। पोषण पुनर्वास केंद्र पाटन और हमर लैब का निरीक्षण भी किया। पोषण पुनर्वास केंद्र पाटन में भर्ती गंभीर कुपोषित बच्चे की माताओं से भी चर्चा  कर चिकित्सकीय सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। डॉ. आशीष शर्मा बीएमओ पाटन,पूनम साहू विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं बी एल वर्मा विकासखंड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी से विकासखंड पाटन के स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जानकारी ली