अमलेश्वर पालिका के सुनियोजित विकास के लिए एक्शन मोड में एसडीएम पाटन व सीएमओ, अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी, अमलेश्वर, भोथली, मगरघटा, खुडमुडा का मैप बनेगा, बैठक में दिशा निर्देश जारी

बलराम यादव/9893363894
पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर का विकास के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे है। सड़क, बिजली, नाली , पानी जैसे मूलभूत सुविधा रहवासियों ने देने के लिए जो भी कार्य किया जा उसे जल्दी पूरा करने के निर्देश एसडीएम पाटन विपुल कुमार गुप्ता ने दिए। कलेक्टर दुर्ग के निर्देश पर गुरुवार को sdm पाटन ने अम्लेश्वर पालिका में  सी एम ओ सतीश यादव, सहित पालिका के अध्यक्ष, नंदिनी पठारी, उपाध्यक्ष उमेश साहू , सदस्य धर्मेंद्र साहू साहू अन्य सदस्यो की एक साथ बैठक लेकर विकास के लिए बनाई गई कार्य योजना पर चर्चा की गई। इसके अलावा भविष्य में कार्य करने में आ रही परेशानियों के बारे में चर्चा किया गया। वही sdm के निर्देश पर नोटिस भी जारी किया गया।
बैठक में इन बिंदुओं पर चर्चा कर तत्काल  अमल में लाया गया।
1. मगरघटा के 4 किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है उसे नोटिस दिया गया है।
2. दुर्गा नगर अमलेश्वर अवैध प्लाटिंग में निवासरत लोगो को भवन नियमितीकरण के लिए बोला गया है।
3. निकाय क्षेत्र में स्थापित डेयरी संचालको को भी नोटिस दिया गया है।
4. निकाय क्षेत्र के सभी जगहों के रोड एवम नाली का चिन्हांकन करने टीम द्वारा मौका पर जाकर सर्वे का निर्देश दिया
5. अमलेश्वर, भोथली, मगरघटा एवम खुडमुडा का मैप बनवाने का निर्णय लिया गया।
6. खुडमुडा में अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दिया गया है।