पाटन। एसडीएम पाटन का प्रभार लेते ही लवकेश ध्रुव लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे है। पहले ही दिन से जारी बैठको तथा निरीक्षण का दौर लगातार जारी है। आज भी दिन भर एसडीएम पाटन पहले तो ग्राम पंचायत के सचिवों की मैराथन बैठक लिए। बैठक के बाद सीधे नगर पंचायत पाटन का निरीक्षण करने निकल गए। आज पाटन नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नगर के वार्डो के अंदरूनी क्षेत्र में भी पहुंचकर सफाई सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने नालियों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए लगातार घनी आबादी क्षेत्र में ज्यादा धायन देने के निर्देश दिए। सीएमओ सौरभ बाजपेई ने बताया की नगर के प्रमुख चौक, बाजार स्थल, बस स्टेंड, आत्मानंद चौक, सहित अन्य जगहों पर अब रात में भी सफाई कराया जा रहा है। इसके बाद एसडीएम पाटन जीविजी प्वाइंट एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण किया। यह उन्होंने किस तरह से महिला समूह के सदस्य कचरा का निष्पादन करती है इसकी जानकारी लिया। इसके अलावा उन्होंने सूचना बोर्ड में लगी कार्यप्रणाली से कार्य का गुणवत्ता को परख किया। आखिरी में पास में ही स्थित पाटन नगर के आदर्श गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। जिस समय वे पहुंचे उस समय 300 से अधिक मवेशी गौठान में थे। उसके चारा और पानी की व्यवस्था के जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए की सड़क पर मवेशी न बैठे। इसके अलावा जो मवेशी खुले में घूम रहे है उसे गौठान में ले जाने निर्देश दिए।









