एसडीएम पाटन ने ली उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक, राशन कार्ड नवीनीकरण की समीक्षा की, जिन दुकानों का कार्य धीमी है उन्हे लगाई फटकार, जल्द पूरा करने के दिए निर्देश


पाटन। राशन कार्ड का नवीनीकरण सहित के वाय सी का कार्य शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में काफी धीमी चल रहा है। इसके लिए आज एसडीएम पाटन दीपक कुमार निकुंज ने बैठक लेकर जिन दुकानों में राशन कार्ड नवीनीकरण का कार्य लक्ष्य से काफी पीछे है उन दुकान के संचालकों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने तय समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। कड़ाई से निर्देश दिया की समय पर राशन कार्ड नवीनीकरण का कार्य पूरा नही हुआ तो कार्रवाई भी की जायेगी। एसडीएम श्री निकुंज ने सहायक खाद्य अधिकारी को भी निर्देश दिए की लगातार दुकान में चल रहे राशन कार्ड नवीनीकरण कार्य की निगरानी करे। उन्होंने प्रतिदिन का अपडेट भी देने के निर्देश दिए।

जनपद पंचायत पाटन के सभागार में बुधवार को एसडीएम दीपक कुमार निकुंज ने पाटन ब्लॉक के जितने भी शासकीय उचित मूल्य की दुकान है उन सब के संचालकों की बैठक लिया। वर्तमान में राशन कार्ड नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। लेकिन ब्लॉक के कई राशन दुकानों पर राशन कार्ड नवीनीकरण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। इसे लेकर एसडीएम ने नराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिन राशन कार्ड धारियों का के वाय सी नही हुआ है उसे भी पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में सहायक खाद्य अधिकारी , खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए की राशन दुकानों का लगातार निरीक्षण करे।दुकान संचालकों को निर्देश दिए की दुकान के बोर्ड पर स्टॉक की जानकारी जरूर लिखे। दुकान खुलने का समय और बंद होने का समय भी अंकित करे। इसके अलावा दुकान में सभी रजिस्टर अपडेट रखे। इस अवसर पर राशन दुकान संचालक सहित खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम के पहुंचने के बाद पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारी
जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10 बजे जनपद सभागार में राशन दुकान संचालकों की बैठक आयोजित थी। बैठक एसडीएम पाटन लेंगे इसकी सूचना जारी किया था। एसडीएम दीपक कुमार निकुंज समय पर बैठक स्थल पर पहुंचे तो सिर्फ दो से तीन राशन दुकान के संचालक पहुंचे थे। 10 बजकर 30 मिनट तक खाद्य विभाग के अधिकारी ही नही पहुंचे थे। इसे लेकर एसडीएम काफी नाराज भी दिखे। उन्होंने बैठक में विलंब से आने वाले अधिकारी और राशन दुकान के संचालकों को फटकार भी लगाई।