पाटन। एसडीएम लवलेश ध्रुव ने गुरुवार को जनपद पंचायत पाटन के सभागार में ब्लॉक के ग्राम पंचायत के सचिवों की बैठक ली। बैठक में विभिन्न विषयों पर दिशा निर्देश जारी किया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पाटन द्वारा कार्यालय जनपद पंचायत पाटन में सभी सचिवों को बैठक ली गई जिसमे माननीय उच्च न्यायलय के आदेश अनुसार मुख्य मार्गों से मवेशियों को हटाने के संबंध दिए निर्देशो का पालन हेतु सचिवों को निर्देशित किया गया। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में शासन के निर्देशों से अवगत कराते पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।








