पाटन। पाटन एसडीएम लवकेश ध्रुव ने आज धान खरीदी केंद्र पाटन पहुंचकर वहां पर आवश्यक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान खरीदे गए धान की स्टेकिंग तत्काल करने के निर्देश भी दिए साथ-साथ किसानों से चर्चा भी किया। बता दे की धान खरीदी का टोकन लिमिट बढ़ाने के बाद किसान अब ज्यादा ध्यान लेकर पहुंच जाएंगे। जिससे कि धान की कांटा करने के लिए जगह की कमी को देखते हुए तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी एवं नगर पंचायत पाटन के पार्षद और किसान पुरुषोत्तम कश्यप, सेवा सरकारी समिति के अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे। किसान पुरुषोत्तम कश्यप ने बताया कि टोकन का लिमिट बढ़ा तो दिया गया है लेकिन कल के लिए टोकन नहीं कट रहा है जिसे लेकर भी किसान काफी असमंजस की स्थिति में है। एसडीएम पाटन ने कहा कि किसानों की सभी समस्याओं को तत्काल गंभीरता से लेते हुए दूर किया जा रहा है। साथ ही साथ किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने समिति प्रबंधकों और खाद्य विभाग के अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए हैं।







