एसडीएम , तहसीलदार ने दी दबिश, अवैध मुरूम उत्खनन करने वालो पर कार्रवाई, मौके से एक हाइवा , एक जेसीबी जप्त, कार्रवाई जारी

बलराम यादव
पाटन। ग्राम घुघवा में अवैध खनन की जानकारी मिलने पर आज एसडीएम दीपक कुमार निकुंज एवं नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने राजस्व टीम के साथ छापेमारी कार्रवाई की। ग्राम घुघवा में अवैध रूप से मुरूम का उत्खनन करते हुए एक जेसीबी एवं एक हाईवे को पकड़ा गया।

जिस पर कार्रवाई जारी है । एसडीएम दीपक कुमार निकुंज ने कहा कि अवैध कार्य करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। ग्राम घुघवा के एक तालाब में आज अवैध रूप से मुरूम का उत्खनन किए जाने की जानकारी मिलते ही एसडीएम पाटन दीपक कुमार निकुंज ने छापामार कार्रवाई की। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है।