पाटन।।जनपद पंचायत पाटन सभाकक्ष में एसडीएम पाटन विपुल कुमार गुप्ता ने पाटन ब्लॉक में चल रहे विभिन्न हितग्राही मूलक कार्यों, सामाजिक , आर्थिक सर्वेक्षण की समीक्षा किया। बता दे की पाटन ब्लॉक में सामाजिक आर्थिक जनगणना का कार्य 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जल्द ही ब्लॉक में शत प्रतिशत गणना का कार्य हो जायेगा। उन्होंने इसके लिए को मैदानी अमला कार्य में लगे है उसकी सराहना की। एसडीएम श्री गुप्ता द्वारा ली गई इस बैठक में ब्लॉक के
सभी सुपरवाइजर/ रोजगार सहायक/वीएलई/सहायक विकास विस्तार अधिकारी/करारोपण अधिकारी/तकनीकी सहायक उपस्थित थे। मुकेश कोठारी सीईओ जनपद पंचायत द्वारा आयुष्मान कार्ड सर्वेक्षण , गौधन न्याय योजना एवं अर्थिक सर्वेक्षण के कार्यो कि समीक्षा गई |






