पाटन।

भारत सरकार की कार्ययोजना अनुरूप जिला कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर के जांबुलकर सर के दिशानिर्देश एवं महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्री अजय कुमार साहू सर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 03.09.2025 को दुर्ग जिले के जामगाव एम परियोजना के औंधी क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं महिलाएं व किशोरी बालिकाओं को आज के थीम अनुरूप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत पीसीपीएनडीटी/ एमटीपी अधिनियम से संबंधित जानकारी के साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य की नीति, योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, माहवारी स्वच्छता की भी जानकारी दी गई l पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा पीसीपीएनडीटी act 1994 से संबंधित विस्तार में चर्चा की गई l कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पा गुप्ता परियोजना अधिकारी, श्रीमती माधुरी वर्मा पर्यवेक्षक, श्रीमती विनीता गुप्ता जिला मिशन समन्वयक, श्री लक्ष्मीकांत यादव जेंडर विशेषज्ञ, श्रीमती शिल्पी उपाध्याय वित्तीय साक्षरता, देवलता तिवारी पैरा मेडिकल स्टाफ, नेमेश्वरी सेन पैरालीगल कार्मिक एवं अन्य उपस्थित रहे।






