ग्राम धनेली में सात दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस



शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम धनेली में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस 18 नवम्बर 2025 को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।

दिन की शुरुआत प्रभात फेरी और योग सत्र के साथ हुई, जिसमें श्री अनिल यादव (जुम्बा ट्रेनर) ने स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासन और फिटनेस गतिविधियाँ करवाईं। इसके बाद स्वयंसेवकों को परियोजना कार्यों हेतु समूहों में विभाजित किया गया, जिनमें महानदी समूह, अरपा समूह, शिवनाथ समूह, पैरी समूह, और इंद्रावती समूह शामिल थे।

बौद्धिक परिचर्चा में नवअंकुर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थी जीवन में मानसिक स्वास्थ्य, शैक्षणिक दबाव, और कठिन विषयों से निपटने की रणनीतियों पर चर्चा की। शाम को क्रीड़ा-सत्र और सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेवकों और ग्राम के बच्चों ने भाग लिया।