बलराम यादव
पाटन। बुधवार की सुबह पाटन के लिए मनहूसियत भरा रहा। दैमार के पास सिक्स लेन सड़क निर्माण में नाइट ड्यूटी करने वाले एक मजदूर हाइवा की चपेट में आ गया। उक्त मजदूर के चिथड़े उड़ गए।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम फुंडा के अशोक वर्मा सिक्स लेन सड़क निर्माण में नाइट ड्यूटी में काम करता था। आज सुबह करीब 4 बजे के आसपास एक हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सिक्स लेन के जिम्मेदारी अधिकारी ने इसकी सूचना पाटन पुलिस को दी है। बताया जा रहा है की ग्रामीण भी घटना स्थल पर पहुंच चुके है। मृतक का पीएम कराने पाटन ले गए है।
