समरसता यात्रा का दूसरा पड़ाव, रीवा राज के ग्राम सेमरिया में किया जोशीला स्वागत, ठेठवार समाज भवन परिसर में हुई बैठक में शुरू हुआ सामाजिक कार्यक्रम , क्षेत्र के सामाजिक जनों में काफी उत्साह


रायपुर। सामाजिक समरसता यात्रा का दूसरा पड़ाव रीवा राज के ग्राम सेमरिया में हुआ।  यहां पर रीवा राज एवं ग्राम सेमरिया के ठेठवार यादव समाज के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। जिसमे हरीश यादव रीवा राज अध्यक्ष, पुरुषोत्तम यादव, गोपीनाथ यादव, सियाराम यादव कौवाडीह, राजाराम यदु , शिवकुमार यदु, लेखराम यादव, साध राम यादव, गोवर्धन यादव, पवन कुमार यदु सहित 25 गांव के यादव समाज के प्रतिनिधि शामिल थे। रीवा राज के अध्यक्ष हरीश यादव ने सभी आगंतुकों का स्वागत भाषण के माध्यम से स्वागत किया। मंच पर सामाजिक समरसता यात्रा में शामिल सभी वरिष्ट जन सहित प्रांतीय पदाधिकारी, युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मौजूद रहे।