अंडा। फोटो। छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शैलदेवी महाविद्यालय, अण्डा, दुर्ग द्वारा सेक्टर स्तरीय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन दिनांक 29/10/2025 को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों ने सहभागिता कर उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजन कुमार दुबे, चेयरमेन, शैलदेवी एजुकेशनल सोसायटी, भिलाई ने सरस्वती पूजन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “ खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए क्योंकि खेल जीवन का अंग है अतः खेल में न जीत का अहंकार हो और ना ही हार की निराशा, सदैव खेल भावना से प्रेरित होकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करें इसके पश्चात् खेल का शुभारंभ किया गया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, खेल अधिकारी, छात्र-छात्राएँ एवं सहयोगी स्टाफ का विशेष योगदान रहा। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया।
वहीं इस प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता शा. डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर गर्ल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग एवं उपविजेता कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई टीम को पुरस्कृत किया और राज्यस्तरीय महिला वॉलीबॉल टीम के लिए चयनित सभी 12 प्रतिभागियों जिनमें शा. कन्या महाविद्यालय, भिलाई से कोमल, दीप्ति, रेखा, भोमिता। कल्याण पी. जी. कॉलेज, भिलाई से अमरप्रीत कौर, जयंती बाग, पायल नायक। शा. नवीन महाविद्यालय, बेरला से नंदनी, पुष्पा, मोनिका। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय से कृतिका रेड्डी एवं चेष्ठा जनबंधु सेठ रतन चंद सुराना कॉलेज, दुर्ग को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दिए।







