बलराम यादव /9893363894
पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम रूही में बने गौठान पर सड़क बनाने वाले ठेकेदार का कब्जा हो गया है। गौठान में रेत डंप किया जा रहा है। हालांकि अभी गर्मी के दिनों में गौठान में मवेशी नही है लेकिन जब बरसात लगेगा खेतो में किसान फसल लेना शुरू करेंगे तो गौठान में मवेशी को रखा जायेगा उस समय काफी परेशानी रूही के ग्रामीणों को होगी। ओवरलोड बड़े बड़े हाइवा गौठान में जा रहे इस कारण गौठान का सीमेंटीकरण भी उखड़ रहा है। यही हाल रहा तो गौठान मवेशियों के ठहरने के लायक भी नहीं रहेगा। गौठान में रेत को डंप करने की जानकारी पंचायत को नही है। वही जिस ठेकेदार द्वारा रेत डंप किया जा रहा उसके प्रतिनिधि से बात किया तो जानकारी हुई की पखवाड़ा भर पहले गौठान समिति के अध्यक्ष हितेंद्र पटेल से पूछकर रेत डंप किया जा रहा है। बताते ही गौठान समिति के अध्यक्ष हितेंद्र पटेल के खिलाफ पाटन थाना में अपराध दर्ज है जिसमे वह फरार है।

ग्राम पंचायत रूही के गौठान का निर्माण पूर्व सरपंच कार्यकाल में करीब 40 लाख रुपए खर्च का बनाया था। मवेशियों को कीचड़ का सामना न करना पड़े इसके लिए गौठान का सिमेंटीकरण कराया गया था। इसके बाद जब छग में भूपेश बघेल की सरकार बनी तो गौठान में और खर्च कर कई निर्माण कार्य कराया गया है। जैविक खाद, नाडेप के लिए निर्माण कार्य कराया गया है। लेकिन इस गौठान में अब ठेकेदार का कब्जा हो रहा है। रूही से झिट सड़क बन रहा है। जिसके ठेकेदार गौठान में रेत का भंडारण कर रहा है। ताकि बरसात के समय भी कार्य किया जा सके। लेकिन ठेकेदार के इस कार्य से गौठान पूरी तरह खराब हो रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। अभी बड़े बड़े हाइवा चलने से गौठान का सिमेंटीकरण उखड़ रहा है। अगर जल्द ही इस पर रोक नही लगाई गई तो गौठान पूरी तरह उखड़ जायेगा। मवेशियों के रुकने लायक भी नहीं रहेगा।
पंचायत को नही है जानकारी
गौठान में किसके अनुमति से ठेकेदार द्वारा रेत का डंप किया जा रहा है इसकी जानकारी ग्राम पंचायत के सरपंच को भी नही है। ग्राम रूही के सरपंच भारती जांगड़े ने बताया की गौठान में जब गए तो रेत डंप किए जाने की जानकारी मिली। जब जानकारी जुटाई गई तो पता चला की सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार द्वारा रेत का भंडारण किया जा रहा है। सरपंच ने बताया की ठेकेदार द्वारा इसके लिए पंचायत से अनुमति नहीं ली गई है। सरपंच ने बताया की गौठान पूरा उखड़ रहा है। ठेकेदार तो अपना काम पूरा करके चला जायेगा लेकिन उसके बाद खराब हुवे गौठान का संधारण कैसे होगा इसकी फिक्र पंचायत को है।
वर्शन
गौठान पर अगर रेत डंप किया जा रहा है तो यह गलत है। जानकारी मंगवाता हु, साथ ही गौठान से रेत हटाने के लिए निर्देश दिया जाएगा।
मुकेश कोठारी
सीईओ जनपद पंचायत पाटन