किसानों की दिक्कतों को देखते हुए एसडीएम ने दिखाई तत्परता, पटवारियों का आईडी बंद थे उसे शुरू कराया, ट्रांसफर के बाद नए पटवारियों ने अपने हल्का क्षेत्र में लिया प्रभार, पाटन के 41 पटवारी का एक साथ हुआ है तबादला


एसडीएम पाटन दीपक कुमार निकुंज

पाटन। पाटन तहसील में कई साल से जमे पटवारियों का जिला के अन्य तहसील क्षेत्र में तबादला हो गया। इसके बाद पटवारी ने इस ट्रांसफर का विरोध करते हुए इस पर रोक लगाने ज्ञापन भी सौंपा था। वही पटवारियों को एकतरफा रिलीव भी कर दिया था। लेकिन नए पटवारी पाटन में ज्वाइन नही किए थे। इस कारण पटवारियों का आई डी ब्लॉक कर दिया गया था। करीब चार से पांच दिन आई डी ब्लॉक रहने से किसानों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए एसडीएम पाटन दीपक कुमार निकुंज ने तत्परता दिखाई ओर जितने भी पटवारी अन्य तहसील से ट्रांसफर होकर पाटन आए है उन्हे तत्काल उनके प्रभार के हल्का क्षेत्र में ज्वाइन कराया गया। ओर आईडी को भी अपडेट कर शुरू कराया गया। इसके बाद अब किसानों को राहत मिली है। जानकारी के मुताबिक अभी वर्तमान में चार पांच पटवारी को छोड़ सभी पटवारी पाटन क्षेत्र  प्रभार ले लिए है।

पटवारी संघ ने किया था विरोध
दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने पाटन सहित दुर्ग जिला के अन्य तहसीलों में पदस्थ पटवारी का तबादला दुर्ग जिले के ही विभिन्न तहसीलों में किया गया है था । इनमें वह पटवारी शामिल है जो काफी लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए थे।। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया था कि इन पटवारी को एक तरफा रिलीव भी कर दिया जाए। रिलीव किए जाने के कारण कुछ दिनों के लिए काम प्रभावित हो रहा था । पटवारी संघ के जिला संगठन के द्वारा भी ट्रांसफर किए जाना का विरोध करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन कलेक्टर को भी सोपा गया था।  इस कारण जो पटवारी ट्रांसफर हुए थे वह अपना प्रभार नहीं दे पाए थे।। एक तरफा रिलीव होने के कारण ट्रांसफर होने वाले पटवारी का आईडी भी जमा कर दिया गया था। इस कारण किसानों का कोई भी काम नहीं हो रहा था।  अब जब सभी व्यवस्थित हो गए हैं तो किसानों को राहत मिली है।

इन कार्यों में आने लगी थी दिक्कत
पटवारी का आईडी जमा होने के कारण किसान पटवारी कार्यालय तो जाते थे लेकिन वहां पर उनका काम नहीं हो पाता था।  किसान ज्यादातर बटवारा, नक्शा , नक्शा बतांकन , नामांतरण, फौती, प्रमाणीकरण  सहित अन्य राजस्व से संबंधित कार्यों को लेकर परेशान थे इस परेशानी को देखते हुए एसडीएम पाटन दीपक कुमार निकुंज ने तत्परता दिखाते हुए जितने भी नए पटवारी ट्रांसफर होकर पाटन तहसील आए हैं उनको तत्काल प्रभार दिलाया गया।। साथ ही साथ उनका आईडी भी वितरण किया गया जिसके बाद अब कार्य सुचारू रूप से होने लगी है।

चार पांच हल्का में अभी प्रभार शेष है, बाकी जगह पर सभी पटवारी प्रभार लेकर कार्य कर रहे है। सोमवार से बाकी के सभी जगह  पटवारी  काम शुरू देंगे। निर्देश जारी कर दिया गया है।
दीपक कुमार निकुंज
एसडीएम पाटन