स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव आर के मानक क्लब के सदस्यों द्वारा अदानी सीमेंट फैक्ट्री जामुल का अवलोकन भ्रमण दिनांक 2/ 12/ 2025 को किया गया । भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्थापित मानकों के प्रचार प्रसार हेतु शालाओं, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में मानक क्लबों की स्थापना की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य मानको की महत्ता, इसके उपयोग एवं अन्य संबंधित जानकारी को मानक क्लब के सदस्यों द्वारा सामान्य जन तक पहुंचना है। किसी विशिष्ट उद्योग के बारे में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण या अवलोकन भ्रमण का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में एसीसी सीमेंट संयंत्र अदानी सीमेंट फैक्ट्री में भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को सीमेंट प्रोसेसिंग, लैब टेस्टिंग आदि के बारे में जानकारी दी गई। एसीसी जामुल के प्रतिनिधियों का पूरे भ्रमण के दौरान सहयोग सराहनीय रहा। इस भ्रमण का नेतृत्व श्रीमती विनीता सुधीर मैटर स्टैंडर्ड क्लब तथा श्रीमती दीप्ति प्रधान व्याख्याता एवं श्री अमन सहायक शिक्षक ने किया इस भ्रमण में करीब 30 विद्यार्थी शामिल हुए। शाला की प्राचार्या श्रीमती कविता साहू ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया तथा उनके अनुभव की सराहना की ।







