पाटन।स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव आर की छात्रा सेजल देवांगन , हेमलता साहू, बृज लक्ष्मी कक्षा 9वी ने दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए बालिका 14 वर्ष बास्केटबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर पाटन क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
रायपुर में 27/09/25से 30/09/25 तक चले 25 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्राओं ने ये उपलब्धि हासिल की और विद्यालय का नाम रोशन किया।
ब्लॉक, जिला , संभाग स्तर के चयन प्रक्रिया को विजय हो कर राज्य स्तर में अपनी जगह बनाई ।प्राचार्य एस . आर.ठाकुर ने कहा कि यह निरंतर मेहनत व लगन का परिणाम है।जिसमे द्रोणाचार्य की भूमिका में व्यायाम शिक्षक मोहित साहू ने अभ्यास में कोई कसर नही छोड़ी।
इस उपलब्धि पर प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।







