जशपुर। पं.जवाहर लाल नेहरू शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं, एवं 11वीं में वर्ष 2024-25 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 24 जून 2024 को प्रातः 11 बजे से 01 बजे तक पं.जवाहर लाल नेहरू शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर आयोजित किया गया है। यह चयन परीक्षा सिर्फ बालकों के लिए है।
विदित हो कि पं.जवाहर लाल नेहरू शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विद्यालय में कक्षा 6वीं में 35, 7वीं में 03, 8वीं में 03, 9 वीं में 04, एवं 11 वीं में 10 रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु 18 जून 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था।







